फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: ‘मैं राम मंदिर गई तो पार्टी में खूब विरोध हुआ’, अध्यक्ष खरगे को लिखे पत्र में बोलीं राधिका खेड़ा

Sun, 05 May 2024 08:06 PM IST
जलज मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

राधिका खेड़ा ने अपने पत्र में कहा कि आदिकाल से ही धर्म का साथ देने वालों का विरोध होता रहा है। आज भी यह जारी है। रावण और कंस तक इसके उदाहरण हैं कि किस तरह उन्होंने भगवान का साथ देने वालों का विरोध किया। उसी तरह आज भगवान राम का नाम लेने वालों का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रियंका खेड़ा। - फोटो : amarujala or X/@Radhika_Khera
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरविंदर सिंह लवली के कांग्रेस छोड़ने के दूसरे ही दिन एक और कांग्रेस नेता ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। कांग्रेस की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर और तेज तर्रार प्रवक्ता रहीं राधिका खेड़ा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा सौंपा। खरगे को लिखे पत्र में खेड़ा ने कहा कि उन्होंने अयोध्या में भगवान राम का दर्शन किया था। पार्टी के नेता इससे खफा हो गए और पार्टी नेताओं ने मेरा कड़ा विरोध किया। कोई मेरा साथ नहीं दे रहा है। इसीलिए वे कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। 

आज भगवान राम का नाम लेने वालों का विरोध किया जा रहा 

विज्ञापन

राधिका खेड़ा ने अपने पत्र में कहा है कि आदिकाल से ही धर्म का साथ देने वालों का विरोध होता रहा है। आज भी यह जारी है। रावण और कंस तक इसके उदाहरण हैं कि किस तरह उन्होंने भगवान का साथ देने वालों का विरोध किया। उसी तरह आज भगवान राम का नाम लेने वालों का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि हर हिंदू के लिए प्रभु राम की जन्मस्थली की पवित्रता बहुत मायने रखती है और रामलला का दर्शन करना हर सनातनी अपना सौभाग्य मानता है। लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।     

घटना के बारे में शीर्ष नेताओं को कई बार अवगत कराया
उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा कि जब उन्होंने राम मंदिर के दर्शन किए तो इसका कांग्रेस के अंदर इतना विरोध किया गया कि कोई उनका साथ देने को तैयार नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय में उनके साथ हुए अभद्र व्यवहार के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल सका। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने अपने साथ घटी घटना के बारे में पार्टी के शीर्ष नेताओं को कई बार अवगत कराया। बावजूद इसके इंसाफ नहीं हुआ। उन्होंने प्रियंका गांधी की 'टैगलाइन लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का हवाला देते हुए कहा कि वे अपने लिए लड़ेंगी और न्याय प्राप्त करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें