फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Ratna: 'नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का स्वागत'; दिवंगत PM की बेटी ने सर्वोच्च सम्मान पर कही यह बात

Fri, 09 Feb 2024 03:13 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

केंद्र सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लिया है। मरणोपरांत यह सम्मान दिए जाने के बाद पूर्व पीएम राव की बेटी ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि निधन के लगभग दो दशक बाद भारत रत्न देने का फैसला स्वागतयोग्य है।
विज्ञापन
पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा पर बेटी का बयान - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को उनके कार्यकाल में लागू की गई आर्थिक नीतियों और उदारता के लिए याद किया जाता है। अब इनके नाम के साथ एक और सम्मान जुड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजने का एलान किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीवी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत सम्मान प्रदान करेंगी। भारत रत्न से सम्मानित इस कद्दावर सामाजिक-राजनीतिक हस्ती को सम्मान दिए जाने के फैसले के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार में खुशी का माहौल है। पीवी नरसिम्हा राव की बेटी ने केंद्र सरकार की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि पिता के निधन के लगभग दो दशकों के बाद यह फैसला देश में उनके योगदान को याद करने की कोशिश है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदानों को स्वीकार किया
पीवी नरसिम्हा राव की बेटी वाणी देवी ने कहा कि उनके पिता को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजने का फैसला सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल्यों और शिष्टाचार का पता लगता है। पीएम मोदी ने पार्टी लाइन से परे जाकर पूर्व प्रधानमंत्री के योगदानों को स्वीकार किया है। बकौल वाणी, कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहते प्रधानमंत्री बने उनके पिता ने अपने कार्यकाल में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था और विदेश मामलों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए उनके पिता के नतृत्व वाली सरकार ने कई समस्याओं का स्थायी समाधान खोजा।

तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य हैं पूर्व पीएम की बेटी
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री का परिवार तेलंगाना में रहता है। हैदराबाद में मौजूद उनकी बेटी वाणी देवी ने कहा कि दशकों पहले भारत कठिन चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन उनके पिता के नेतृत्व में भारत सरकार ने कई अहम सुधार किए, जिसे पूरे देश ने मान्यता दी। पीवी नरसिम्हा राव की बेटी वाणी देवी कांग्रेस की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानी जाने वाली पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्या हैं।
विज्ञापन


निधन के 20 साल बाद भारत रत्न, तेलंगाना की जनता में खुशी की लहर
निधन के लगभग 20 साल के बाद पिता को भारत रत्न देने के फैसले पर वाणी देवी ने कहा, इस फैसले में थोड़ी देरी जरूर हुई है, लेकिन उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि पिता नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा से तेलंगाना की जनता में खुशी की लहर है। पूरा परिवार अभिभूत और उत्साहित है।

दक्षिण भारत से निर्वाचन के बाद पहले प्रधानमंत्री होने का गर्व
वाणी ने नरसिम्हा राव जन्म शताब्दी समारोह के लिए तेलंगाना की बीआरएस सरकार की भी सराहना की। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृ्त्व वाली सरकार ने नरसिम्हा राव के योगदानों को रेखांकित करने के लिए पिता की जन्मशताब्दी बड़े पैमाने पर मनाई थी। उनके पिता दक्षिण भारतीय राज्यों से निर्वाचित हुए थे। ऐसे में उनके पास दक्षिण भारतीय प्रदेश के पहले प्रधानमंत्री होने का गौरव भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें