फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: हरपाल सिंह चीमा का आरोप, बहुमत खो चुकी है कैप्टन अमरिंदर सरकार, राज्यपाल से की यह मांग

Fri, 27 Aug 2021 09:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच कांग्रेस विधायक व मंत्री दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। ऐसे में आप ने दावा किया है कि कैप्टन सरकार बहुमत खो चुकी है।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। पार्टी के नेता, विधायक और मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच बंटे हुए दिख रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार अपना बहुमत खो चुकी है। पार्टी ने राज्यपाल से सरकार को बहुमत साबित करने का आदेश देने की मांग की है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को पार्टी विधायकों के साथ राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के साथ पूरे देश को यह दिखाई पड़ रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री और मंत्री अलग-अलग खेमों में बंटे हुए हैं। आज सरकार में जनता का कोई काम नहीं हो रहा है, बल्कि मुख्यमंत्री किसी तरह केवल अपनी सरकार बचाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में जनता का भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मंत्री अपने कार्यालयों को छोड़ कांग्रेस कार्यालय में बैठ रहे हैं और जनता का कोई काम नहीं हो रहा है।

चीमा ने कहा कि कैप्टन सरकार को बहुमत साबित करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाए। अगर इसके बीच वे अपना बहुमत साबित नहीं कर पाते हैं तो सरकार भंग कर तत्काल चुनाव कराए जाने चाहिए। उन्होंने इस स्थिति पर पंजाब सरकार से भी स्पष्टीकरण की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें