फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: वोटिंग से ठीक दो दिन पहले सिख समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी, अपने आवास पर की मेजबानी

Fri, 18 Feb 2022 03:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर सिख समुदाय के प्रमुख लोगों की मेजबानी की। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस तथा अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींढसा धड़े के साथ गठबंधन करने के साथ ही भाजपा सिख समुदाय को लुभाने में जी जान से जुटी है।
 
विज्ञापन
pm modi with sikh leaders - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब चुनाव से ठीक दो दिन पहले सिख समुदाय की कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान प्रधानमंत्री ने पंजाब चुनाव को लेकर भी बातचीत की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर सिख समुदाय के प्रमुख लोगों की मेजबानी की। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस तथा अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींढसा धड़े के साथ गठबंधन करने के साथ ही भाजपा सिख समुदाय को लुभाने में जी जान से जुटी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी से मुलाकात करने वाले सिख समुदाय के लोगों में दिल्ली गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित बाबा बलबीर सिंह जी सीचेवाल, सेवापंथी, यमुना नगर के महंत करमजीत सिंह, करनाल में डेरा बाबा जंग सिंह के बाबा जोगा सिंह और अमृतसर में मुखी डेरा बाबा तार सिंह वा के संत बाबा मेजर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आनंदपुर साहिब में कार सेवा के जत्थेदार बाबा साहिब सिंह, भेनी साहिब के सुरिंदर सिंह नामधारी दरबार, शिरोमणि अकाली बुद्ध दल के बाबा जस्सा सिंह, दमदामी टकसाल के हरभजन सिंह और तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह भी बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें