फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की कमान संभालना चाहता है पुणे का यह इंजीनियर, अध्यक्ष पद के लिए करेंगे आवेदन

Mon, 22 Jul 2019 06:30 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन
पुणे के 28 वर्षीय एक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने की इच्छा व्यक्त की है। राहुल गांधी द्वारा अपना इस्तीफा सार्वजनिक करने के बाद कांग्रेस को अपने नए अध्यक्ष पर फैसला करना अभी बाकी है और इसी बीच इस इंजीनियर ने इस पद पर आवेदन करने की इच्छा व्यक्त की है।
विज्ञापन


पुणे में एक विनिर्माण फर्म में मैनेजर के रूप में कार्यरत गजानंद होसले 23 जुलाई को कांग्रेस की शहर इकाई के अध्यक्ष रमेश बागवे को अपना आवेदन पत्र जमा करने की योजना बना रहे हैं।

होसले ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले पर अड़े हैं। पार्टी इस बात को लेकर असमंजस में है कि किसे नया पार्टी प्रमुख नियुक्त किया जाए और ऐसे में मैं इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने से पहले मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की प्रक्रिया पूरी कर लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें