फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक्सिको में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, सात घायल

Mon, 22 Jul 2019 06:29 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोलीबारी(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

मेक्सिको में पैसिफिक कोस्ट रिसॉर्ट शहर एकापुलको के एक 'बार' में बंदूकधारियों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गये। मेक्सिको के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


गुएरेरो राज्य के अभियोजक कार्यालय ने बताया कि गोलीबारी की घटना रविवार सुबह 'मिस्टर बार' में हुई। यह बार शहर के बहुमंजिला होटलों वाले मार्ग के पास चौड़े तटीय मार्ग पर स्थित है।

घटना का शिकार हुए सभी लोग एकापुलको के रहने वाले थे। फॉरेंसिक विशेषज्ञों को घटनास्थल से 21 गोलियां मिली हैं। इस संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें