फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puducherry: सीएम एन. रंगासामी के घर और होटलों में बम की झूठी धमकी, तीन घंटे की तलाशी के बाद निकला फर्जी मामला

Sat, 19 Apr 2025 11:19 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी

सार

Puducherry: पुडुचेरी के सीएम एन. रंगासामी के घर और होटलों में बम की झूठी धमकी का मामला सामने आया है। वहीं इस धमकी के बाद पुलिस और बम स्क्वाड की तरफ से सभी जगहों पर तीन घंटे की तलाशी की गई।
विज्ञापन
एन. रंगासामी, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी के घर और पास के डेलार्शपेट इलाके में मौजूद दो होटलों में बम रखे जाने की धमकी से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए यह धमकी दी थी। हालांकि, पुलिस की गहन जांच के बाद बम की धमकी झूठी निकली।
विज्ञापन


तीन घंटे तक चलाया गया तलाशी अभियान
पुलिस के अनुसार, जैसे ही होटल प्रबंधन को ईमेल मिला, उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद साइबर क्राइम विभाग और बम निरोधक दस्ते की दो टीमें मौके पर भेजी गईं। एक टीम मुख्यमंत्री के घर गई और दूसरी टीम दोनों होटलों में पहुंची। इसके साथ में बम सूंघने वाले कुत्तों की मदद से तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें - Karnataka: सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, रोहित वेमुला अधिनियम के लिए मसौदे की तैयारी की दी जानकारी
विज्ञापन


तलाशी के दौरान घर पर नहीं थे सीएम
बता दें कि, जब पुलिस और बम स्क्वाड की तरफ से सीएम के घर की तलाशी की जा रही थी, उस समय मुख्यमंत्री एन रंगासामी एक मंदिर में पूजा में भाग ले रहे थे और घर पर मौजूद नहीं थे।

पुलिस ने मामले दर्ज किया केस, जांच जारी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच तेज कर दी गई है ताकि धमकी देने वाले व्यक्ति का जल्द पता लगाया जा सके। साइबर क्राइम टीम ईमेल की जांच कर रही है कि यह कहां से भेजा गया और किसने भेजा। इस घटना से कुछ समय के लिए लोगों में डर और तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन जब तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला तो सबने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - गुजरात: राजकोट में दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत, आग लगने से तीन की मौत; पांच घायल

पुडुचेरी पुलिस की जनता से अपील 
वहीं इस घटना के बाद पुडुचेरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से डरें नहीं, लेकिन कोई भी संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके साथ ही, पुलिस ने साफ किया कि, इस तरह की झूठी धमकियां देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें