फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचय: दुर्गाअष्टमी पर 'बुआ' के घर पहुंच प्रियंका गांधी ने किया कन्यापूजन, जानिए कौन हैं राजीव गांधी की बहन

Wed, 13 Oct 2021 05:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दुर्गा अष्टमी का पर्व अपने पिता राजीव गांधी की राखी बहन के घर पर मनाया।
विज्ञापन
बच्चों के साथ प्रियंका गांधी - फोटो : instagram.com/priyankagandhivadra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी दुर्गाष्टमी के मौके पर बुधवार को अपने पिता राजीव गांधी की राखी बहन के घर पर पहुंचीं और यहां कन्यापूजन किया। कन्यापूजन की कुछ तस्वीरें प्रियंका गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी साझा कीं जिसमें वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं।  

विज्ञापन


इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि मैं अपने पिता राजीव गांधी की राखी बहन के घर गई, जिनकी कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी। उन्होंने लिखा, 'पंडित जी उन्हें जम्मू से लाए थे। उनके पिता चौकीदार थे। वह मेरे पिता और चाचा को राखी बांधती थीं। इंदिरा गांधी जी ने उनकी शादी करवाई थी।'

उन्होंने लिखा, आज अष्टमी के दिन मेरे पिता राजीव गांधी जी की राखी बहन के घर जाना हुआ। वहां जाकर कई पुरानी यादें ताजा हो गईं। कोरोना के चलते उनकी मृत्यु हो गई। कल उनके बेटे ने बताया कि वो पहली दफा उनके बिना कन्यापूजन कर रहे हैं तो आज उनके घर जाकर कन्यापूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें