फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16th East Asia summit: पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मोदी, अंतरराष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई

Wed, 27 Oct 2021 10:02 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

16th East Asia summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16वें पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। बुधवार को होने वाले इस कार्यक्रम में आतंकवाद के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 16वें पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस कार्यक्रम में आतंकवाद के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वर्चुअली शामिल हुए। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने यहां मुक्त, खुले और समावेशी हिंत प्रशांत क्षेत्र को लेकर भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और क्षेत्र में आसियान केंद्रीयता के सिद्धांत पर जोर दिया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एक लचीली वैश्विक मूल्य श्रृंखला के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने हिंद-प्रशांत देशों को क्वाड प्रायोजित टीके उपलब्ध कराने की भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान कोविड-19 रिकवरी फंड के लिए भारत की ओर से दिए गए 10 लाख अमेरिकी डॉलर के समर्थन को याद किया। प्रधानमंत्री ने साइबर सुरक्षा पर वैश्विक मानक विकसित करने का विचार भी उठाया।
विज्ञापन


पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन भारत-प्रशांत में प्रमुख नेताओं के नेतृत्व वाला मंच है। 2005 में अपनी स्थापना के बाद से, इसने पूर्वी एशिया के रणनीतिक और भू-राजनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 10 आसियान सदस्य देशों के अलावा, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भारत, चीन, जापान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस शामिल हैं।

भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का संस्थापक सदस्य होने के नाते, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को मजबूत करने और समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह आसियान आउटलुक ऑन इंडो पैसिफिक (एओआईपी) और इंडो-पैसिफिक ओशन इनीशिएटिव (आईपीओआई) के जुड़ने से संबंधित भारत-प्रशांत में व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

इन मुद्दों पर चर्चा
16वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में नेता समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद, कोविड-19 में सहयोग सहित क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हित और चिंता के मामलों पर चर्चा की गई। नेताओं से यह भी अपेक्षा की जताई गई थी कि वे पर्यटनऔर ग्रीन रिकवरी से मानसिक स्वास्थ्य, आर्थिक सुधार पर घोषणाओं को स्वीकार करें, जिन्हें भारत द्वारा सह-प्रायोजित किया जा रहा है।

मोदी आज आसियान-भारत सम्मेलन को करेंगे संबोधित
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को 18वें आसियान-भारत सम्मेलन को वीडियो लिंक के जरिये संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सामरिक साझेदारी की समीक्षा होगी। साथ ही कोरोना के बाद आर्थिक सुधारों के चलते व्यापार और निवेश के क्षेत्र में हुई प्रगति पर चर्चा होगी। मोदी ब्रुनेई के सुल्तान के निमंत्रण पर इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। खासतौर पर हिंद प्रशांत एवं दक्षिण चीन सागर की सुरक्षा हालात पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें