फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में PM मोदी ने की पूजा, कंबा रामायण के सुने दोहे

Sat, 20 Jan 2024 01:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा के बाद पीएम मोदी यहां मौजूद विद्वानों से कंबा रामायण के दोहे भी सुने। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के साथ मिलकर उन्होंने राजभवन के परिसर में रुद्राक्ष के पौधे भी लगाएं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में मशहूर श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। तिरुचिल्लापल्ली के रंगनाथस्वामी मंदिर के पंडित पीएम मोदी के स्वागत के लिए खास तैयारी की। पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा की और वहां मौजूद पंडित से बातचीत भी की। रंगनाथस्वामी मंदिर परिसर में पीएम मोदी ने हाथी को गुड़ खिलाया और आर्शिवाद लिया। तिरुचिरापल्ली के रंगनाथस्वामी मंदिर में पहुंचने वाले पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कंबा रामायण के दोहे सुने
रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा के बाद पीएम मोदी यहां मौजूद विद्वानों से कंबा रामायण के दोहे भी सुने। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के साथ मिलकर उन्होंने राजभवन के परिसर में रुद्राक्ष के पौधे भी लगाएं। तिरुचिल्लापल्ली के बाद पीएम मोदी दोपहर में रामेश्वरम के श्री अरुलमिगु रंगनाथस्वामी मंदिर में भी दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद वे भजन संध्या में भी शामिल होंगे। बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी उन मंदिरों का दर्शन कर रहे हैं, जिनका जिक्र रामायण में किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें