फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prajwal Revanna Case: 'पेनड्राइव स्कैंडल' केस में महिला आयोग का कर्नाटक DGP को पत्र, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

Tue, 30 Apr 2024 01:07 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रज्वल रेवन्ना के मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने जद सांसद प्रज्वल रेवन्ना के 'सेक्स स्कैंडल' मामले में कर्नाटक के डीजीपी को पत्र लिखा है। मामले की निंदा करते हुए अगले तीन दिनों में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। 
 
विज्ञापन
प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रज्वल रेवन्ना के मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने जद सांसद प्रज्वल रेवन्ना के 'सेक्स स्कैंडल' मामले में कर्नाटक के डीजीपी को पत्र लिखा है। मामले की निंदा करते हुए अगले तीन दिनों में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन


सेक्स स्कैंडल मामले के मुख्य आरोपी जद(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर शिकंजा कसा जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने पत्र लिखकर कर्नाटक डीजीपी को भेजा है। जिसमें यह कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों कई सारे यौन उत्पीड़न के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण किया है। 



महिला आयोग ने अपने पत्र में इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना परेशान करने वाली है। क्योंकि महिलाओं के साथ अपमान और हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने देश छोड़कर भागे आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक क्या कदम उठाए, मामले में अब तक क्या हुआ, इसकी विस्तृत रिपोर्ट तीन दिन में महिला आयोग के सामने प्रस्तुत की जानी चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रज्वल रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के आधार पर रविवार को प्रज्वल और उनके पिता - जद (एस) विधायक और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें