कर्नाटक के हासन से सांसद और जेडीएस उम्मीदवार प्रज्ज्वल रेवन्ना फिलहाल काफी विवादों में छाए हुए हैं। कांग्रेस चुनावों में अश्लील वीडियो कांड को भुनाने में लगी हुई है तो वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अलग ही दावा कर दिया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि यह मामला चुनावों में हमें प्रभावित नहीं करेगा। अश्लील वीडियो मामले में रेवन्ना के खिलाफ कानून अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा।
कांग्रेस सिर्फ फिजूल की बात कर रही है
एनडीए 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा
साक्षात्कार में उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। वहीं, कांग्रेस का देशभर में 50 सीटें जीतना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हम 28 में से कम से कम 25 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि केवल वोक्कालिगा ही नहीं, लिंगायत, एससी और एसटी सभी लोग पीएम मोदी और केंद्र सरकार के काम से संतुष्ट हैं इसलिए वे भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।
प्रज्ज्वल के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी
अब जानें, आखिर क्या है पूरा मामला
बता दें कि 33 वर्ष के प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं और कई इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो गए हैं। रेवन्ना पर कथित तौर पर सैंकड़ों अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है। प्रज्ज्वल कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ है।