फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : बाजार से तीन गुना ज्यादा कीमत पर खरीदी पीपीई किट, अब ओमिक्रॉन के नए म्यूटेशन ने बढ़ाई चिंता

Tue, 12 Apr 2022 06:02 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली।

सार

कोरोना प्रतिबंधों में ढील के बीच वायरस के नए-नए बदलाव चिंता बढ़ा रहे हैं। ओमिक्रॉन परिवार में एक्सई समेत दो नए सदस्यों ने भारत सहित पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ाई है। हाल ही में गुजरात और महाराष्ट्र में भी एक्सई के मामले सामने आए हैं, लेकिन इसके अलावा डेल्टा जैसा म्यूटेशन भी ओमिक्रॉन में पाया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और पूर्व वित्त मंत्री टीएम थॉमस इसाक ने 2020 में महामारी की पहली लहर के दौरान बाजार से तीन गुना ज्यादा कीमत पर पीपीई किट खरीदने की मंजूरी दी थी। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी के मुताबिक इस खरीद के आदेश में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा भी शामिल हैं, जो आपातकालीन कर्मचारियों के लिए पीपीई किट की खरीद में विपक्ष की तरफ से गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही हैं।

विज्ञापन

शैलजा ने केरल विधानसभा में आरोपों पर अपने बचाव में कहा था कि असामान्य समय के दौरान असामान्य उपायों की जरूरत होती है, इसके अलावा उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री विजयन इस फैसले में पक्षकार थे। इसके कुछ समय बाद ही उनसे स्वास्थ्य मंत्री का पद छिन गया था। बहरहाल, अधिवक्ता सीआर प्रणकुमार की तरफ से आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में बहुत हद तक विपक्ष की तरफ से लगाए गए आरोपों की पुष्टि होती है, जिसके मुताबिक केरल सरकार ने बाजार से तीन गुना कीमत में पीपीई किट खरीद को मंजूरी दी थी।

अब ओमिक्रॉन के बीए.2 के साथ एल452आर म्यूटेशन ने बढ़ाई चिंता
कोरोना प्रतिबंधों में ढील के बीच वायरस के नए-नए बदलाव चिंता बढ़ा रहे हैं। ओमिक्रॉन परिवार में एक्सई समेत दो नए सदस्यों ने भारत सहित पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ाई है। हाल ही में गुजरात और महाराष्ट्र में भी एक्सई के मामले सामने आए हैं, लेकिन इसके अलावा डेल्टा जैसा म्यूटेशन भी ओमिक्रॉन में पाया गया। जानकारी मिली है कि इन दोनों ही नए सदस्यों को लेकर भारत में भी निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

 

ब्रिटेन और चीन समेत कुछ देशों में ये दोनों एक्सई और एल452आर म्यूटेशन दिखाई दिए। एल452आर म्यूटेशन बीते साल डेल्टा वैरिएंट में भी मिला था। यह काफी आक्रामक म्यूटेशन माना जाता है जो न सिर्फ तेजी से फैलता है बल्कि संक्रमण के खिलाफ विकसित एंटी बॉडी पर हमला भी करता है। अब यह म्यूटेशन ओमिक्रॉन के बीए.2 वैरिएंट में भी पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें