फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'INDIA' में पोस्टर वार: मुंबई की सड़कों पर लगे पोस्टर, राहुल से लेकर नीतीश तक को बताया जा रहा पीएम उम्मीदवार

Thu, 31 Aug 2023 07:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक हो रही है। बैठक से पहले मुंबई में एयरपोर्ट से लेकर बैठक स्थल तक सड़कों पर तमाम पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, अखिलेश यादव और कई अन्य नेताओं का नाम शामिल है। 
 
विज्ञापन
पोस्टर वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई नगरी इन दिनों राजनीति का केंद्र बनी हुई है। इसका कारण वहां आज से शुरू हुई विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की दो दिवसीय बैठक है। इस बैठक में विपक्षी गठबंधन के 26 दलों के नेता शामिल होंगे। ये नेता भले ही एक साथ आने की बात कह रहे हों, लेकिन मुंबई में लगे पोस्टर कुछ अलग ही हकीकत बयां कर रहे हैं। कहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पोस्टर लगे हैं तो कहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसने वाला बैनर लगाया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, मुंबई के सांताक्रूज स्थित पंचसितारा होटल ग्रैंड हयात में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक हो रही है। बैठक से पहले मुंबई में एयरपोर्ट से लेकर बैठक स्थल तक सड़कों पर तमाम पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, अखिलेश यादव और कई अन्य नेताओं का नाम शामिल है। 

विपक्षी गठबंधन का है ये स्लोगन
बैठक स्थल पर विपक्षी गठबंधन का बैनर लगा है जिसका स्लोगन है, जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया। ठीक उसके पास में ही बाल ठाकरे का संदेश लिखा बैनर लगाया गया है कि मैं शिवसेना को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा। समझा जा रहा है कि यह बैनर उद्धव ठाकरे के कांग्रेस के साथ विपक्षी गठबंधन में शामिल होने पर उन्हें आईना दिखाने के लिए लगाया गया है। 
विज्ञापन


'देश मांगे नीतीश कुमार' 
विपक्षी गठबंधन नेताओं में नीतीश कुमार सबसे बड़ा चेहरा हैं। बैठक से पहले मुंबई की सड़कों पर नीतीश कुमार को लेकर तमाम पोस्टर भी लगाए गए हैं। इनमें नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट के तौर पर पेश किया गया है। इन पोस्टरों में बड़े-बड़े अक्षरों में 'देश मांगे नीतीश कुमार' के नारे लिखे गए हैं।  

इन नेताओं के भी लगे पोस्टर
अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी भी इस पोस्टर वार में पीछे नहीं है। आप की महाराष्ट्र इकाई ने बैठक के आयोजन स्थल ग्रैंड हयात होटल के बाहर अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और अपने स्थानीय नेताओं के तमाम पोस्टर लगा रखे हैं। साथ ही मुंबई की अलग-अलग सड़कों पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और कई अन्य विपक्षी नेताओं के होर्डिंग लगाए गए हैं। 

 'राहुल गांधी बनें प्रधानमंत्री'
जहां एक ओर नीतीश कुमार को पीएम पद का दावेदार बताया गया है वहीं, कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की मांग की है। INDIA गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, "भारत की राजनीति बदल रही है। विपक्षी दल अब एकजुट हो गए हैं और वे इतने शक्तिशाली हैं कि वे भाजपा सरकार को हटा देंगे। मुंबई बैठक में एजेंडा तय होगा और समन्वय समिति की भी घोषणा होगी।" निरुपम ने आगे कहा, "सभी कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें... जीत दर्ज़ करने के बाद, सभी नेता (विपक्ष के) प्रधानमंत्री का फैसला करेंगे।

विपक्षी एकता पर सवाल खड़े कर रहे पोस्टर
बता दें कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए जब ये विपक्षी दल एक साथ बैठक कर रहे हैं तो ऐसे में उन्हें समानता दिखाने वाले पोस्टर लगाने चाहिए थे और कथित तौर पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ने ये फैसला भी लिया था। लेकिन अब जबकि सारे नेताओं के अलग-अलग पोस्टर विपक्षी एकता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें