फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: राहुल से मिले प्रशांत किशोर, रावत बोले- तीन-चार दिन में पंजाब से आएगी अच्छी खबर

Tue, 13 Jul 2021 06:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी को लेकर दिए बयान के बीच आज चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव हरीश रावत भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


3-4 दिन में आएगी पंजाब के लिए अच्छी खबर: हरीश रावत
इस बीच पंजाब कांग्रेस के लिए भी एक बड़ी खबर आई है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी के महासचिव और पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने भी मंगलवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि कहा कि अगले 3-4 दिनों में पंजाब कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आ सकती है।




प्रियंका ने यूपी की बैठक रद्द की
गांधी के आवास पर हुई बैठक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मुख्य आलोचक नवजोत सिंह सिद्धू के बीच शांति समझौते के प्रयासों की पृष्ठभूमि में हुई। बताया जा रहा है कि सिद्धू को लेकर हुई बैठक को प्रियंका गांधी ने इतनी अहमियत दी कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रद्द कर दी।
विज्ञापन

 
सिद्धू के भविष्य को लेकर हुई चर्चा
बताया जा रहा है कि यह मुलाकात कांग्रेस में सिद्धू के भविष्य को लेकर की गई है। पार्टी इस बात का आकलन कर रही है कि कांग्रेस में उनका भविष्य कैसा होगा?  हालांकि आज सिद्धू ने अपने एक ट्वीट से आम आदमी पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए हैं। लिहाजा पार्टी हर तरह से यह आकलन कर रही है कि  पार्टी में रहने या नहीं रहने से कांग्रेस को किस तरह का सियासी नुकसान या फायदा हो सकता है।

किशोर लंबे समय से कर रहे सिद्धू को मनाने की कोशिश 
किशोर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार है। वह पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सिंह के साथ शामिल हुए हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। किशोर लंबे समय से दोनों नेताओं में सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें