फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर राजनीति : तेजस्वी सूर्या बोले- राहुल गांधी को भी मानने होंगे सोशल मीडिया के नए नियम

Sat, 14 Aug 2021 10:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहाकि रेप पीड़ित की फोटो सार्वजनिक करना अमानवीय कृत्य है। राहुल गांधी को भी सोशल मीडिया के नए नियम मानने होंगे। 
 
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्थायी रूप से ब्लॉक चल रहे राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी को भी मोदी सरकार की ओर से सोशल मीडिया के लिए बनाए गए नए नियमों को मानना चाहिए। बीजेपी सांसद व पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि, राहुल गांधी को सिर्फ वहां से बाहर किया गया है, जहां पर वे ज्यादा सक्रिय थे। 

विज्ञापन


जब कानून बन रहा था तब रो रही थी कांग्रेस 
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जो तब रो रही थी, जब सरकार ने सोशल मीडिया को सशक्त करने के लिए नए नियम बनाए थे। उन्होंने कहा, राहुल गांधी अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर रेप पीड़िता व उसके परिवार की फोटो ट्वीट नहीं कर सकते हैं। वह अमानवीय और आपत्तिजनक है। कानून कांग्रेस नेता को रेप पीड़िता की पहचान, उसके परिवारीजनों की जानकारी सार्वजनिक करने से रोकता है। 

पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहे राहुल गांधी 
वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी रेप पीड़ता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहे हैं। उसका कहना है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग व बीजेपी के सांसद ने भी रेप पीड़िता के परिवारीजनों की फोटो पोस्ट की थी।  इस पर तेजस्वी सूर्या ने कहाकि, अब यह मुद्दा है कि क्या राहुल गांधी की ओर से रेप पीड़ित की पहचान को सार्वजनिक करना सही था। क्योंकि, ऐसे कृत्यों से कानून का उल्लंघन होता है।इसके अलावा भापजा के जनरल सेक्रेटरी तरुण चुग ने कहाकि, राहुल गांधी कल्पनाओं की दुनिया के राजकुमार हैं। लेकिन, उन्हें ओछी राजनीति के लिए रेप पीड़िता की पहचान को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था। उन्हें समझना चाहिए कि यह उनके सपनों की दुनिया न होकर असल दुनिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ट्विटर पर उनका अकाउंट ब्लॉक कर देश की राजनीति को प्रभावित किया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें