फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'BJP विपक्ष को डराने का काम कर रही, एक दिन उन्हें भी भुगतना होगा'; ED की कार्रवाई पर खरगे की चेतावनी

Sat, 28 Oct 2023 04:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी ने गुरुवार को राजस्थान में मंत्री गोविंद सिंह डोटसारा के जयपुर, सीकर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी।इसके अतिरिक्त, कथित तौर पर डोटासरा से जुड़े एक कोचिंग सेंटर की भी तलाशी ली गई। इतना ही नहीं, ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी तलब किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में इस बाबत सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच, राजस्थान में ईडी की हालिया छापेमारी को लेकर विवाद तेज हो गया है। विपक्षी पार्टियां पहले से ही मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही हैं। अब इस ताजा कार्रवाई को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन छापेमारी से नहीं डरेगी और एक दिन भाजपा को भी इसे झेलना पड़ेगा। 

विज्ञापन


खरगे ने आगे कहा कि 'वे (बीजेपी) गहलोत के चुनाव को बर्बाद करना चाहते हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराना चाहते हैं। वह ऐसा हमेशा करते हैं लेकिन हम इससे नहीं डरेंगे और इसका मजबूती से सामना करेंगे। वह जो भी कर रहे हैं, वह सही नहीं है। हम 50 सालों से राजनीति कर रहे हैं लेकिन चुनाव के दौरान कभी भी ईडी, सीबीआई की छापेमारी नहीं हुई। लेकिन आज हो रही है क्योंकि वह सीएम से डरे हुए हैं लेकिन एक दिन उन्हें भी इसे झेलना पड़ेगा।'

गहलोत ने भी लगाया था भाजपा सरकार पर आरोप
इससे पहले, शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा गुंडागर्दी कर रही है। केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों के माध्यम से देश में आतंक पैदा कर दिया है।  गहलोत ने देश के हालात को चिंताजनक बताते हुए कहा था कि भाजपा को लोकतंत्र में अपनी नीतियों, व्यवहार और सिद्धांतों के माध्यम से लोगों का दिल जीतने की कोशिश करनी चाहिए लेकिन वह 'गुंडागर्दी' का सहारा ले रही है।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान में केंद्र सरकार की एजेंसियों द्वारा की गई छापेमारी के समय और उद्देश्य के बारे में संदेह जताया था। साथ ही यह भी कहा था कि भाजपा राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले असुरक्षित महसूस कर रही है।

गौरतलब है कि ईडी ने गुरुवार को राजस्थान में मंत्री गोविंद सिंह डोटसारा के जयपुर, सीकर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी।इसके अतिरिक्त, कथित तौर पर डोटासरा से जुड़े एक कोचिंग सेंटर की भी तलाशी ली गई। इतना ही नहीं, ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी तलब किया है। बता दें कि राजस्थान विधानसभा की सभी 200 सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में होना है। यह 25 नवंबर को होगा। वहीं, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें