फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल-असम सीमा: दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस बूथ में की तोड़फोड़, लगा दी आग

Sat, 25 Dec 2021 03:23 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल)

सार

स्थानीय लोगों ने दोनों राज्यों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया, जिससे देर रात महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल-असम सीमा पर शुक्रवार रात एक दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एक पुलिस बूथ में जमकर तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी। पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों की सीमा पर भांगा पकरी में असम के साथ लगी राज्य की सीमा पर हुई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एक स्थानीय युवक के साथ दुर्घटना हो गई, जो घटना हुई वो पुलिस बूथ के सामने हुई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसमें तोड़फोड़ की और आग लगा दी। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित पश्चिम बंगाल पुलिस बूथ का इस्तेमाल नाका जांच के लिए किया जाता है।

साथ आगे जानकारी दी कि जो दुर्घटना बूथ के सामने हुई उसमें एक स्थानीय युवक शामिल था, वहीं अभी हताहतों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने विरोध में दोनों राज्यों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया, जिससे देर रात महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें