केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिष्ठित गांधी शांति पुरस्कार की मौजूदा जूरी में नामित सदस्य के रूप में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिष्ठित गांधी शांति पुरस्कार की मौजूदा जूरी में नामित सदस्य के रूप में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति मंत्री रेड्डी ने नायडू को भेजे एक पत्र में यह जानकारी दी है। इसकी एक प्रति मंत्रालय के अधिकारियों शनिवार को मीडिया से साझा की। प्रधानमंत्री मोदी गांधी शांति पुरस्कार की मौजूदा जूरी के प्रमुख हैं।
गांधी शांति पुरस्कार महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती के अवसर पर 1995 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक वार्षिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ या लिंग की परवाह किए बिना सभी व्यक्तियों के लिए खुला है। इसमें एक करोड़ रुपये की राशि, एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और एक उत्कृष्ट पारंपरिक हस्तशिल्प या हथकरघा वस्तु शामिल है।
विज्ञापन
नायडू को लिखे अपने पत्र में रेड्डी ने लिखा, मुझे आपको मौजूदा जूरी में नामित सदस्य के रूप में आपकी नियुक्ति के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री और गांधी शांति पुरस्कार की जूरी के अध्यक्ष की मंजूरी के बारे में सूचित करते हुए सम्मान और खुशी महसूस हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'अगर आप इस नामांकन को स्वीकार कर सकते हैं तो मैं आपका आभारी रहूंगा।'
इससे पहले इसरो, रामकृष्ण मिशन, ग्रामीण बैंक ऑफ बांग्लादेश, विवेकानंद केंद्र (कन्याकुमारी) और अक्षय पात्र (बेंगलुरु) जैसे संगठन इस पुरस्कार के पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।