फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: प्रधानमंत्री सरदारधाम भवन का करेंगे लोकार्पण, सीएम रुपाणी भी रहेंगे मौजूद

Fri, 10 Sep 2021 03:01 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पीएमओ के मुताबिक सरदारधाम शैक्षिक और सामाजिक बदलाव के साथ ही समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदारधाम भवन का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लोकार्पण करेंगे। साथ ही इस परियोजना के दूसरे चरण का भूमि पूजन कर शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

परियोजना के दूसरे चरण में कन्या छात्रालय बनना है। इसमें 2000 कन्याओं के लिए छात्रावास की सुविधा होगी।

पीएमओ के मुताबिक सरदारधाम शैक्षिक और सामाजिक बदलाव के साथ ही समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदारधाम में छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। अहमदाबाद में वैष्णोदेवी सर्कल के पास सरदारधाम परिसर में यह भवन बना है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें