प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में जेन गार्डन और कैजान अकादमी का उद्घाटन करेंगे। पीएम ने एक ट्वीट में कहा, 'यह भारत और जापान के बीच घनिष्ठ संबंध को प्रदर्शित करने वाला एक और उदाहरण है।'
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे निर्धारित है। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एएमए स्थित जेन-कैजान का मकसद जापानी कला, संस्कृति, प्राकृतिक छटा और वास्तुशिल्प के विभिन्न तत्वों को दर्शाना है।
इसमें कहा गया है कि यह एएमए स्थित जापान सूचना एवं अध्ययन केंद्र तथा भारत-जापान मैत्री संघ (आईजेएफए), गुजरात का संयुक्त प्रयास है जिसे जापान के हयोगो इंटरनेशनल एसोसिएशन (एचआईए) का समर्थन प्राप्त है।