फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे करेंगे ‘मन की बात’, इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

Sun, 28 Nov 2021 05:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
मन की बात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में संबोधित करेंगे। यह वर्ष 2021 में 11वीं बार होगा। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने यह जानकारी दी। इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री हर माह के अंतिम रविवार को इस कार्यक्रम में संबोधित करते हैं।

विज्ञापन


यह मन की बात कार्यक्रम का 83वां एपिसोड होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि कानूनों को लेकर बात कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा कोरोना के नए स्वरूप अमिक्रॉन, जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, रोजगार आदि विषयों पर बोल सकते हैं।

आप दे सकते हैं सुझाव 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम के लिए आम लोग भी अपने सुझाव दे सकते हैं। पीएम मोदी ने स्वयं भी लोगों से अपने विचार और सुझाव देने की अपील की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि वे इस महीने मन की बात कार्यक्रम के लिए लोगों से संभावित विषयों पर सुझाव चाहते हैं। उन्होंने माई जीओवी, नमो ऐप पर सुझाव भेजने या अपने संदेश रिकॉर्ड कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन


वहीं लोग टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 पर कॉल करके भी हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में अपना संदेश रिकॉर्ड कराया जा सकता था। फोन लाइन शुक्रवार तक ही खुली रहने वाली थीं। 1922 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर एसएमएस से मिले लिंक से भी सीधे प्रधानमंत्री तक इस कार्यक्रम के लिए सुझाव भेजे जा सकते थे।

हर महीने के आखिरी रविवार को होता है प्रसारित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय भाषाओं में भी सुना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें