फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट का उद्घाटन 12 सितंबर को, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Sat, 10 Sep 2022 11:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चार दिवसीय इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 का आयोजन 12 से 15 सितंबर तक किया जाना है। यह वैश्विक और भारतीय डेयरी हितधारकों का एक समूह है, जिसमें उद्योग जगत के नेता, विशेषज्ञ, किसान और नीति योजनाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को सुबह लगभग 10:30 बजे इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट (IDF WDS) 2022 का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


चार दिवसीय इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 का आयोजन 12 से 15 सितंबर तक किया जाना है। यह वैश्विक और भारतीय डेयरी हितधारकों का एक समूह है, जिसमें उद्योग जगत के नेता, विशेषज्ञ, किसान और नीति योजनाकार शामिल हैं। इसकी थीम 'पोषण और आजीविका के लिए डेयरी' के विषय पर केंद्रित हैं। इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 में 50 देशों के लगभग 1500 प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। इस तरह का पिछला शिखर सम्मेलन भारत में लगभग आधी सदी पहले 1974 में आयोजित किया गया था।

यह एक सहकारी मॉडल पर आधारित है, जो छोटे और सीमांत डेयरी किसानों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाता है। इसलिए भारतीय डेयरी उद्योग इस मायने में अद्वितीय है। प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित होकर, सरकार ने डेयरी क्षेत्र की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पिछले आठ वर्षों में दूध उत्पादन में 44% से अधिक की वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


भारतीय डेयरी उद्योग की सफलता की कहानी IDF WDS 2022 में प्रदर्शित की जाएगी। शिखर सम्मेलन से भारतीय डेयरी से जुड़े लोगों को वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को जानने में मदद मिलेगी। दरअसल, भारतीय डेयरी उद्योग वैश्विक दुग्ध उद्योग में लगभग 23% की हिस्सेदारी रखता है। यहां सालाना लगभग 210 मिलियन टन का उत्पादन किया जाता है और आठ करोड़ से ज्यादा डेयरी किसान इससे सशक्त बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें