फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: मधुसूदन मिस्त्री ने कांग्रेस के पांच सांसदों को दिया चिट्ठी का जवाब, मतदाता सूची पर कही यह बड़ी बात

Sat, 10 Sep 2022 10:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस द्वारा तय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। निर्विरोध चुनाव नहीं होने पर 17 अक्तूबर को मतदान कराया जा सकता है।
विज्ञापन
congress logo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी सरगर्मी तेज है। इस चुनाव की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने मतदाता सूची को सार्वजनिक करने की मांग करने वाले कांग्रेस सांसदों के पत्र का जवाब दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब नेता अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, उन्हें मतदाता सूची दी जाएगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक पीसीसी प्रतिनिधि को उनके फोन पर यह बताने के लिए क्यूआर कोड दिया जाएगा कि वे पीसीसी प्रतिनिधि के रूप में चुने गए हैं और अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने या अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के हकदार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार 20 सितंबर से प्रतिनिधियों की सूची देख सकेंगे।

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता व अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी शशि थरूर समेत पांच सांसदों ने चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर वोटरों व प्रत्याशियों को मतदाता सूचियां उपलब्ध कराने की मांग की थी। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी पहले भी यह मांग कर चुके हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा तय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। निर्विरोध चुनाव नहीं होने पर 17 अक्तूबर को मतदान कराया जा सकता है।

सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बारदोलोई और अब्दुल खलिक ने कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस संगठनों के निर्वाचक मंडल की सूची मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों को मुहैया कराने की मांग की थी। इन पांचों लोकसभा सदस्यों ने अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंता प्रकट की है। पांचों सांसदों ने यह पत्र राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो‘ यात्रा से एक दिन पूर्व यानी छह सितंबर को लिखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें