- वंचित क्षेत्रों में आनलाइन परामर्श दें, लोगों को जागरूक करें।
- महामारी व टीकाकरण को लेकर अफवाहों से सजग करें।
- दूसरी लहर को लेकर दहशत न फैलने दें।
- बीमार लोगों का उचित इलाज किया जाए।
- अस्पतालों में भर्ती मरीजों की काउंसिलिंग की जाए।
- आपात स्थिति न हो तो इलाज में टेलीमेडिसिन का सहारा लें ।
- अन्य बीमारियों का भी इलाज किया जाए।
दूसरी व तीसरी श्रेणी के शहरों में फैल रही महामारी
पीएम ने डॉक्टरों से कहा कि इस बार देश में दूसरी व तीसरे श्रेणी के शहरों में भी महामारी फैल रही है। ऐसे में इन शहरों में संसाधन बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने डॉक्टरों से आग्रह किया कि वे इन शहरों में सहयोगी डॉक्टरों से संपर्क कर उन्हें आनलाइन परामर्श दें, ताकि कोरोना के प्रोटोकॉल का सही ढंग से पालन हो।
यह बैठक ऐसे समय हुई जब भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2.74 लाख नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश के कई राज्यों से ऑक्सीजन तथा दवाइयों की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को देश में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2.74 लाख नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले 1.50 करोड़ के पार पहुंच गए इसके साथ ही देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी 19.30 लाख से अधिक हो गई है। संक्रमण के मामलों में लगातार 40वें दिन वृद्धि हुई है।