फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: पीएम ने की समीक्षा बैठक, टीकाकरण की रफ्तार बनाए रखने पर जोर

Thu, 06 May 2021 03:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे देश में हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में किए जा रहे सुधार, राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति और दवाइयों की उपलब्धता आदि की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने बैठक में जोर दिया कि टीकाकरण की रफ्तार धीमी न होने पाए और निर्देश दिया कि स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्यों को मदद मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि बैठक में उन्हें विभिन्न राज्यों में कोविड प्रसार की जानकारी दी गई। पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री को बताया गया कि करीब 12 राज्यों में सक्रिय मामले एक लाख से अधिक हैं। 

विज्ञापन


जिन जिलों में बीमारी के चलते अधिक मृत्यु दर्ज की जा रही हैं, उससे भी उन्हें अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार कम न होने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को लॉकडाउन के बावजूद टीका लगाया जाए और इस काम में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को कोई और जिम्मेदारी न दी जाए। 
 

पीएमओ ने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को राज्यों द्वारा तैयार किए जा रहे हेल्थकेयर (स्वास्थ्य सेवा) के बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी गई। पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि राज्यों को स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रमुख संकेतकों के बारे में सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन







बैठक में संक्रमण की रोकथाम के लिए त्वरित और समग्र उपाय सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। मोदी ने कहा कि राज्यों को चिंता का विषय बने जिलों की पहचान करने के लिए एक एडवाइजरी भेजी गई थी, जहां केस पॉजिटिविटी 10 फीसदी या उससे अधिक है और ऑक्सीजन या ICU बेड 60 फीसदी से अधिक भरे हैं।

पीएमओ ने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दवाइयों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्हें रेमडेसिविर समेत अन्य दवाइयों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने टीकाकरण की प्रगति के साथ-साथ अगले कुछ महीनों में वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के रोडमैप की भी समीक्षा की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें