फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: आईपीएल खेलने वाले न्यूजीलैंड के 4 खिलाड़ी जाएंगे ब्रिटेन, 11 मई को भारत से होंगे रवाना

Thu, 06 May 2021 03:48 PM IST
वर्तिका तोलानी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूजीलैंड को दो जून से मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है, जिसके बाद टीम 18 जून से साउथैम्पटन में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @NZStuffSport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का हिस्सा रहे हैदराबाद सनराइजर्स कप्तान केन विलियमसन सहित न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के चार सदस्य 11 मई को भारत से ब्रिटेन के लिए रवाना होंगे, जबकि बाकी खिलाड़ी शुक्रवार को स्वदेश लौटेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने यह घोषणा की।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड को दो जून से मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है, जिसके बाद टीम 18 जून से साउथैम्पटन में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी।
एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने गुरुवार (6 मई) को बयान में कहा, 'खिलाड़ियों की रवानगी को लेकर हमने बीसीसीआई और विभिन्न आईपीएल फ्रेंचाइजियों के साथ विभिन्न रणनीतियों पर काम किया है। इस चुनौतीपूर्ण समय में हम उनके समर्थन की सराहना करते हैं।' बता दें कि कप्तान विलियमसन, तेज गेंदबाज काइल जेमीसन और स्पिनर मिशेल सेंटनर के अलावा फिजियो टॉमी सिमसेक ब्रिटेन रवाना होने से पहले नई दिल्ली में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहेंगे। न्यूजीलैंड के 17 लोग आईपीएल से जुड़े हैं, जिनमें 10 खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


वाइट ने कहा, 'हम इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के भी बेहद आभारी हैं कि वे अभी भारत में मौजूद टेस्ट टीम के चार सदस्यों को अपने यहां जल्दी जगह दे रहे हैं।' एनजेडसी ने कहा कि ब्रिटेन में टीम के आगमन के लिए 11 मई से पहले इंतजाम नहीं हो पा रहा था।

तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ ट्रेंट बोल्ट अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए कुछ समय के लिए स्वदेश लौटेंगे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट और भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशप के फाइनल के लिए जून की शुरुआत में टीम से जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड में मौजूद टेस्ट टीम के सदस्य 16 और 17 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

एनजेडसी ने कहा, 'न्यूजीलैंड के आईपीएल का हिस्सा रहे बाकी खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और कमेंटेटरों के साथ बोल्ट शनिवार को आकलैंड पहुंचने वाले दो चार्टर्ड विमानों में से एक में नयी दिल्ली से रवाना होंगे जिसके बाद वह पृथकवास से गुजरेंगे। बोल्ट 22 मई को पृथकवास से बाहर निकलेंगे और एक हफ्ता घर में अपने परिवार के साथ बिताएंगे। वह जून की शुरुआत में ब्रिटेन के लिए रवाना होने से पहले माउंट मोनगानुई में ट्रेनिंग करेंगे।'

कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े रहे न्यूजीलैंड टीम के ट्रेनर क्रिस डोनाल्डसन भी अपने परिवार के साथ समय बिताने के बाद टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। वाइट ने कहा कि बोल्ट और डोनाल्डसन क्रिकेट बोर्ड और टीम प्रबंधन की सहमति से तीन हफ्ते के लिए स्वदेश लौटेंगे। न्यूजीलैंड लौट रहे आईपीएल से जुड़े खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और कमेंटेटरों को सभी नियमों को मानना होगा, जिसमें रवाना होने से पूर्व कोविड-19 परीक्षण भी शामिल है।

भारत से न्यूजीलैंड लौटने वालों में स्टीफन फ्लेमिंग, ब्रैंडन मैकुलम, काइल मिल्स, शेन बांड, माइक हेसन, टिम सीफर्ट, एडम मिल्ने, स्कॉट कुगेलिन और जेम्स पेमेंट भी शामिल हैं। बता दें कि जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के अंदर तीन टीमों के चार खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के दो सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईपीएल को स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें