फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, जल्द मुख्यमंत्रियों के साथ होगी मीटिंग

Mon, 10 Jan 2022 04:15 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के कई राज्यों ने कोरोना की रोकथाम के लिए कई सख्त पाबंदियां लगाई हैं, लेकिन संक्रमण थमने की बजाय बढ़ रहा है। ऐसे में पीएम मोदी अधिकारियों से देशव्यापी प्रतिबंधों को लेकर बात कर सकते हैं। 
विज्ञापन
पीएम की आपात बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण और बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, गृह ससचिव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के दौरान पीएम मोदी ने जिला स्तर पर पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की मजबूती सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में राज्यों से समन्वय बनाए रखने को कहा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


पीएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी ने मिशन मोड में किशोरों के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। पीएम ने निर्देश दिया कि जहां कोरोना के ज्यादा मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं, वहां कंटेनमेंट और सक्रिय निगरानी जारी रहनी चाहिए। ऐसे राज्यों को आवश्यक तकनीकी सहायता जल्द से जल्द प्रदान की जानी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि राज्य-विशिष्ट परिदृश्यों, कोरोना के खिलाफ लड़ाई केलिए जरूरी तरीकों और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाई जाए। उन्होंने वर्तमान में कोविड मामलों का प्रबंधन करते हुए गैर-कोविड स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


राज्यों में कोरोना के हालात पर पीएम मोदी जल्द करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक   
प्रधानमंत्री रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि राज्यों में कोरोना के हालात पर विस्तार से चर्चा करने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई जाएगी। पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण के उच्च मामलों की रिपोर्ट करने वाले समूहों में गहन नियंत्रण और सक्रिय निगरानी जारी रहनी चाहिए। 

यही नहीं, ज्यादा मामले वाले राज्यों को आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान की जानी चाहिए। पीएम ने महामारी के दौर में स्वास्थ्यकर्मियों की अथक सेवाओं के लिए पीएम मोदी ने उनका आभार जताया और उनके लिए एहतियाती खुराक मिशन मोड पर सुनिश्चित करने को कहा।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री ने कोरोना के मौजूदा हालात से निपटने के लिए मास्क के इस्तेमाल और सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही हल्के और बिना लक्षण वालों के प्रभावी एकांतवास को सुनिश्चित करने की सलाह दी।

इससे पहले देश के कई राज्यों ने कोरोना की रोकथाम के लिए कई सख्त पाबंदियां लगाई हैं, लेकिन संक्रमण थमने की बजाय बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में 1,59,632 नए कोविड मामले सामने आए हैं। इस दौरान 40,863 मरीज ठीक हुए और 327 लोगों ने दम तोड़ दिया। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है। अच्छी बात यह है कि अब तक 3,44,53,603 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में देश में पहली और दूसरी खुराक मिलाकर 1.51 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें