फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, भारतीयों को सकुशल वापस लाने के अभियान की समीक्षा की

Sat, 05 Mar 2022 11:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूक्रेन संकट के बीच भारत ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया है। इसके तहत वहां फंसे भारतीय नागरिकों खासकर छात्रों को सकुशल वापस लाया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक बार फिर से उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर और पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने इस दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की।

विज्ञापन


दरअसल, यूक्रेन संकट के बीच भारत ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया है। इसके तहत वहां फंसे भारतीय नागरिकों खासकर छात्रों को सकुशल वापस लाया जा रहा है। इससे पहले भी पीएम मोदी इस तरह की कई समीक्षा बैठकें कर चुके हैं। इन बैठकों की शुरुआत रविवार को हुई थी। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य आक्रमण शुरू किया था।

बैठक में एनएसए अजित डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला समेत आला अधिकारी भी मौजूद थे। इस पहले भी पीएम मोदी कह चुके हैं कि भारत ने हमेशा ही विदेश में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए पूरी ताकत के साथ काम किया है। हमारे नागरिकों की वतन वापसी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

 

अब तक 63 उड़ानों से लाए गए 13300 भारतीय
  • इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 15 उड़ानें भारत पहुंचीं हैं। इनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं। 
  • उन्होंने कहा कि अब हम देखेंगे कि अब भी कितने और भारतीय यूक्रेन में हैं। दूतावास उन लोगों से संपर्क करेगा, जिनके वहां होने की संभावना है, लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।

विज्ञापन


खारकीव-पिसोचिन से निकाले गए सभी भारतीय
बागची ने बताया कि यूक्रेन के खारकीव शहर से लगभग सभी भारतीय नागरिकों को निकाल लिया गया है। अगले कुछ घंटों में पिसोचिन और खारकीव से हम सभी लोगों को निकाल लेंगे। जहां तक मुझे जानकारी है खारकीव में अब कोई भारतीय नहीं बचा है। अब हमारा मुख्य ध्यान सूमी पर है। वहां लगातार जारी हिंसा और यातायात की कमी बड़ी चुनौती हैं। सबसे अच्छा विकल्प युद्ध विराम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें