फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ टीकाकरण का जश्न: प्रधानमंत्री मोदी ने बदली अपनी डीपी, दुनियाभर में भारत की तारीफ

Fri, 22 Oct 2021 10:38 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने 100 करोड़ टीकाकरण के ऐतिहासिक लक्ष्य को हासिल कर दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है। देश की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल की डीपी भी बदल दी है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने 100 करोड़ टीकाकरण के ऐतिहासिक लक्ष्य को हासिल कर दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है। 100 करोड़ डोज की उपलब्धि पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। इसके तहत देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर टीकाकरण में योगदान देने वालों का आभार जताया जा रहा है। वहीं, देश की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) भी बदल दी है। नई तस्वीर के जरिए पीएम ने भारत को बधाई दी है, जिसमें कोरोना के खिलाफ 100 करोड़ डोज दिए जाने की बात लिखी गई है।

विज्ञापन



ये सफलता हर देशवासी की सफलता है- पीएम मोदी
शुक्रवार को देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीन डोज केवल एक आंकड़ा नहीं है, ये देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब है। ये उस नए भारत की तस्वीर है, जो कठिन लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करना जानता है और अपने संकल्पों की सिद्धि के लिए परिश्रम का नतीजा है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारे देश ने एक तरफ कर्तव्य का पालन किया तो दूसरी तरफ उसे बड़ी सफलता भी मिली। भारत ने गुरुवार को 100 करोड़ वैक्सीन डोज का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया। इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों की कर्तव्यशक्ति लगी है इसलिए ये सफलता हर देशवासी की सफलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हर सवाल का जवाब दे रही है, 100 करोड़ वैक्सीन डोज- प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लोगों के मन में काफी सवाल थे। जब 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई, तो भारत पर सवाल उठने लगे। क्या भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा? भारत दूसरे देशों से इतनी वैक्सीन खरीदने का पैसा कहां से लाएगा? भारत को वैक्सीन कब मिलेगी? भारत के लोगों को वैक्सीन मिलेगी भी या नहीं? क्या भारत इतने लोगों को टीका लगा पाएगा कि महामारी को फैलने से रोक सके? भांति-भांति के सवाल थे, लेकिन आज ये 100 करोड़ वैक्सीन डोज, हर सवाल का जवाब दे रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें