फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK T20: रोहित-विराट को नहीं, भारत के इस बल्लेबाज को सबसे बड़ा खतरा मानतें हैं पाकिस्तान के बैटिंग कोच

Fri, 22 Oct 2021 10:36 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप में 2ै4 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने बयान दिया है। 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने विश्व कप से पहले वार्म-अप मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों को पटखनी दी। अब क्रिकेट फैंस की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को खेले जाने वाले मुकाबले पर हैं। क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि भारत ने जिस तरह का प्रदर्शन अभ्यास मैचों में किया उसी तरह से धमाकेदार अंदाज में पाकिस्तान को हराए। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में ज्यादातर सबकी निगाहें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी हैं। लेकिन पाकिस्तान के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन टीम इंडिया के केएल राहुल को सबसे बड़ा खतरा मान रहे हैं। 

विज्ञापन


शानदार फॉर्म में हैं केएल राहुल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बात करते हुए पाकिस्तान के बैटिेंग कोच मैथ्यू हेडन ने कहा, मैंने केएल राहुल को उभरते हुए देखा है, वह विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं।. हेडन ने आगे कहा, मैंने उनको एक लड़के के तौर पर बड़ा होते हुए देखा, मैंने छोटे फॉर्मेट में उनके दबबदे को देखा है, मैंने पंत जैसे खिलाड़ी को भी देखा है जिनका खेल के प्रति कमाल का रवैया है जिस तरह उन्होंने गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किए हैं। मौजूदा समय में केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं। अभ्यास मैच के दौरान उनके बल्ले ने खूब रन उगले। इंग्लैंड के विरुद्ध उन्होंने 51 रनों की पारी खेली जबकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह 39 रन बनाने में सफल रहे। 

टी-20 विश्व कप में आमने-सामने

टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं जिनमें चार मैच टीम इंडिया ने जीते और एक मुकाबला टाई रहा। इस टाई रहे मैच को बॉल आउट में भारत ने अपने नाम किया था। कुल मिलाकर भारत टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से 5-0 से आगे है। पड़ोसी देश को किसी भी फॉर्मेट के विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है। वहीं, जिस तरह से केएल राहुल ने आईपीएल से लेकर अभ्यास मैचों में जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे देखते हुए वह 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें