फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोलें पीएम मोदी, आप कर सकते हैं तय, लोगों से मांगी उनके 'मन की बात'

Sat, 31 Jul 2021 07:36 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पोर्टल पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से 'नए भारत' के लिए उनके सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से उनकी राय मांगी है। उन्होंने लोगों से कहा कि इस बार उनके विचार ही लाल किले की प्राचीर से गूंजेंगे। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि लोग अपने 'मन की बात' माईजीओवी (MyGov) पर साझा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कई साल से लोगों के सुझाव मांग रहे पीएम मोदी
जानकारी के मुताबिक, माईजीओवी पोर्टल पर बताया गया है कि पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में सरकारी कार्यक्रमों और नीतियों का जिक्र करेंगे। अहम बात यह है कि पीएम मोदी अपने भाषण के लिए पिछले कई साल से लोगों से उनके विचार और सुझाव मांगते आ रहे हैं। 



पोर्टल पर दी गई यह जानकारी
पोर्टल पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से 'नए भारत' के लिए उनके सुझाव मांगे हैं। ऐसे में आपके पास अपने विचार साझा करने का मौका है। आप अपने विचारों और सुझावों को शब्दों में पिरोकर साझा कीजिए, जिनमें से पीएम मोदी कुछ विचारों को चुनेंगे और 15 अगस्त के अपने भाषण में शामिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें