फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Poll: 'कांग्रेस की गारंटी से हताशा में बेबुनियाद बातें कर रहे पीएम मोदी', विपक्षी दल ने किया पलटवार

Sun, 07 Apr 2024 05:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha Poll: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठ से अब थक चुके हैं। चार जून के बाद उन्हें लंबी छुट्टी पर जाना होगा। यह भारत के लोगों की गारंटी है।
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले सियासी दलों एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इस बीच, कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री उनकी गारंटी से परेशान हैं और अपनी कुर्सी को बचाने के लिए हताशा में बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। 

विज्ञापन

विपक्षी दल की ओर से यह प्रतिक्रिया तब सामने आई है, जब प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप है और उसके नेताओं के बयान राष्ट्रीय एकता और सनातन धर्म के प्रति शत्रुता दिखाते हैं। 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, भारत के लोग प्रधानमंत्री के झूठ से अब थक चुके हैं। चार जून के बाद उन्हें लंबी छुट्टी पर जाना होगा। यह भारत के लोगों की गारंटी है। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना 4 जून को होनी है। रमेश ने कहा कि कांग्रेस की पांच न्याय गारंटी दस साल के अन्याय के बाद भारत के लोगों में एक नई उम्मीद जगा रही है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट मं कहा कि कांग्रेस की गारंटी समय की मांग है और यह देश के पीड़ित लोगों की आवाज है। उन्होंने कहा, इस गारंटी कार्ड से परेशान प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए हताशा में आधारहीन बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन

वहीं, नवादा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिहार में कांग्रेस-राजद गठबंधन के शासन को याद किया और उसे जंगल राज करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने सहयोगी नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी की मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के हालात बदलने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने जो घोषणापत्र जारी किया है, उसमें मुस्लिम लीगी की छाप है। उसने घोषणापत्र नहीं जारी किया है, बल्कि तुष्टिकरण का घोषणापत्र जारी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें