फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी को कभी सहयोगी नहीं माना', पीएम मोदी को उम्मीद- एकतरफा जीतेगा एनडीए

Sat, 11 May 2024 03:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि आंध्र प्रदेश की मौजूदा सरकार सत्ता में वापस आएगी। राज्य की आर्थिक स्थिति खराब है। हमने कभी भी जगन रेड्डी को अपना सहयोगी नहीं माना हालांकि वाईएसआरसीपी ने कई मुद्दों पर संसद में हमारा सहयोग जरूर किया।'
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी को उम्मीद है कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन आंध्र प्रदेश में एकतरफा जीत हासिल करेगा। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि उन्होंने कभी भी सीएम जगनमोहन रेड्डी को सहयोगी नहीं माना। एक तेलुगु न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने ये बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ताधारी वाईएसआरसीपी की राज्य की सत्ता में वापसी नहीं होगी। 
विज्ञापन


'जगन रेड्डी की नहीं होगी सत्ता में वापसी'
आंध्र प्रदेश में भाजपा, चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के साथ मिलकर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। पीएम मोदी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि आंध्र प्रदेश की मौजूदा सरकार सत्ता में वापस आएगी। राज्य की आर्थिक स्थिति खराब है। हमने कभी भी जगन रेड्डी को अपना सहयोगी नहीं माना हालांकि वाईएसआरसीपी ने कई मुद्दों पर संसद में हमारा सहयोग जरूर किया।' पीएम मोदी ने जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी को लेकर कहा 'हम पहले भी विरोधी की तरह एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और हमने कभी भी साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ा है। मेरे पास संवैधानिक पद है और मैं चाहता हूं कि सभी राज्य मजबूत बनें, फिर चाहे वहां सत्ता में कोई भी हो। मैं दूसरे राज्यों की तरह ही आंध्र प्रदेश को विकसित देखना चाहता हूं और ये मेरी संवैधानिक जिम्मेदारी भी है।'

'क्षेत्रीय पार्टियों की आकांक्षाओं का सम्मान करते हैं'
क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन पर पीएम मोदी ने कहा मेरा मानना है कि राष्ट्रीय पार्टियों को क्षेत्रीय पार्टियों का आकांक्षाओं का भी सम्मान करना चाहिए। अगर क्षेत्रीय पार्टियां हमारे साथ हैं तो लोगों की आकांक्षाओं का पूरा करना हमारे लिए आसान हो जाता है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हम चाहते हैं कि और पार्टियां हमारे साथ जुड़ें। हम अपने क्षेत्रीय सहयोगियों को साथ लेकर चलेंगे और उनके लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सरकारों के पास विकास का कोई विजन नहीं है। छत्तीसगढ़ का गठन कुछ समय पहले ही हुआ, हमें राज्य की सेवा का मौका मिला। आज छत्तीसगढ़ एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पास भी समान अवसर थे, लेकिन इसके नेता या तो आपस में लड़ते रहे या फिर केंद्र सरकार के साथ लड़ाई में ही व्यस्त रहे। प्रधानमंत्री ने दोनों राज्यों में आधारभूत ढांचे के विकास पर जोर दिया, साथ ही कहा कि कृषि और ग्रामीण इलाकों का विकास उनकी प्राथमिकता है। 

पीएम मोदी ने कहा कि सामाजिक न्याय हमेशा से अहम है। राज्य का मडिगा समुदाय लंबे समय से प्रताड़ित हो रहा है। मैंने खुलकर कहा है कि हम मडिगा समुदाय के साथ हैं और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे। तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों और आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों और 175 विधानसभा सीटों के लिए 13 मई को चौथे चरण में मतदान होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें