फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: 'वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम', आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी

Sat, 11 May 2024 03:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कडप्पा

सार

पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरे आंध्र प्रदेश में राजशेखर रेड्डी की पदयात्रा उनकी भारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रेरणा थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज आंध्र प्रदेश को भाजपा की बी टीम चला रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : X/Congress
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के कडप्पा में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने इस दौरान भाजपा को भी घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा का मतलब बाबू (टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू), जगन और पवन (जनसेना संस्थापक पवन कल्याण) है। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि तीनों नेताओं का रिमोर्ट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। 
विज्ञापन


रैली में राहुल गांधी ने किया चंद्रशेखर रेड्डी का जिक्र
पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरे आंध्र प्रदेश में राजशेखर रेड्डी की पदयात्रा उनकी भारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रेरणा थी। कांग्रेस नेता ने कहा, "आज आंध्र प्रदेश को भाजपा की बी टीम चला रही है। भाजपा की बी टीम का मतलब बी से बाबू, जे से जगन और पी से पवन है। इन तीनों लोगों का रिमोर्ट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है।"

राहुल गांधी ने आगे कहा कि ये तीनों नेता पीएम मोदी के नियंत्रण में हैं, क्योंकि उनके पास सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां हैं। कांग्रेस नेता ने बताया कि राजशेखर रेड्डी उनके पिता के लिए भाई समान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें