फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rozgar Mela: पीएम मोदी आज 71 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे

Thu, 13 Apr 2023 06:07 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

मोदी सरकार रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत रोजगार मेले का आयोजन कर रही है। इस साल के अंत तक दस लाख सरकारी नौकरियों का वादा कर चुकी सरकार अब तक 1.46 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट चुकी है।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में सरकारी सेवाओं के लिए नवनियुक्त 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें अकेले रेलवे विभाग के 50 हजार नवनियुक्त कर्मी शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक रोजगार मेले के कार्यक्रम के दौरान सरकार के कई मंत्री देश के 45 अलग-अलग जगहों पर सरकारी मेले में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर, भारी उद्योग मंत्री महेंद्र पांडे लखनऊ अर्जुन मुंडा रांची, नितिन गडकरी नागपुर, धर्मेंद्र प्रधान भुवनेश्वर और हरदीप सिंह पुरी पटियाला में रहेंगे। 

मोदी सरकार रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत रोजगार मेला आयोजित कर रही है। इस साल के अंत तक दस लाख सरकारी नौकरियों का वादा कर चुकी सरकार अब तक 1.46 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट चुकी है। सरकार की योजना इस साल के अंत तक हर हाल में शेष 7.83 लाख रिक्तियां खत्म करने की है। 
विज्ञापन


मोदी सरकार बीते साल अक्तूबर महीने में 75 हजार और इस साल जनवरी महीने में 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट चुकी है। तीसरे रोजगार मेले के बाद नियुक्ति पत्र पाने वालों की संख्या 2.17 लाख हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें