Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अपने चुनावी अभियानों के लिए विमान जैसी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने इसके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अपने चुनावी अभियानों के लिए विमान जैसी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने इसके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा का केवल एक वर्ग ही मोदी को प्रधानमंत्री मानता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में कृषि और पशुपालन से जुड़ी 23,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मोदी नांदेड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे और हेलीकॉप्टर से वाशिम गए। राउत ने आरोप लगाया कि शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय देशमुख को इन परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।
उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि केवल भाजपा के एक वर्ग के प्रधानमंत्री हैं। उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगी और पार्टी के नेता उन्हें प्रधानमंत्री नहीं मानते।
विज्ञापन
इसके अलावा, शिवसेना (यूबीटी) नेता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर मतदाता जिहाद का झूठा प्रचार करने का भी आरोप लगाया। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में आरोप लगाया था कि पिछले लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र की 48 सीट पर मतदाता जिहाद देखा गया, जहां महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने 30 सीट पर जीत हासिल की थी।