फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याचिका: सवालों के घेरे में महाराष्ट्र के अधिकारियों का इस्राइल दौरा, वकील का दावा- खरीदने गए थे पेगासस जैसा स्पाईवेयर

Thu, 05 Aug 2021 09:21 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

वकील तेजेश डांडे ने बताया कि वेब मीडिया के मामले में इस्राइल खासा जानकार नहीं है। ऐसे में सरकारी अधिकारियों को इस दौरे में क्या फायदा हुआ? उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों की इस टीम को इस्राइल भेजने का असली मकसद पेगासस जैसा स्पाईवेयर खरीदना था।
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने गुरुवार (5 अगस्त) को महाराष्ट्र सरकार को एक नोटिस जारी किया। इसमें 2019 के दौरान महाराष्ट्र के अधिकारियों द्वारा किए गए इस्राइल के दौरे के संबंध में सवाल पूछे गए। दरअसल, इस मामले में एक वकील ने जनहित याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि अधिकारियों का यह दल पेगासस जैसा स्पाईवेयर खरीदने के लिए इस्राइल गया था। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार पर लगाए कई आरोप
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण बुरा और दिगंबर की ओर से यह जनहित याचिका दायर की गई। इसमें फोन टैपिंग मामले और इस्राइल दौरे के बीच साठ-गांठ होने का आरोप लगाया गया। याचिका में कहा गया कि इस दौरे के लिए कई नियमों का उल्लंघन भी किया गया था। 

अदालत ने चार सप्ताह में मांगा जवाब
याचिका दायर करने वालों के वकील तेजेश डांडे ने बताया कि वेब मीडिया के मामले में इस्राइल खासा जानकार नहीं है। ऐसे में सरकारी अधिकारियों को इस दौरे में क्या फायदा हुआ? उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों की इस टीम को इस्राइल भेजने का असली मकसद पेगासस जैसा स्पाईवेयर खरीदना था। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और जस्टिस जीएस कुलकर्णी की पीठ ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार और संबंधित अधिकारियों को चार सप्ताह में जवाब देने के निर्देश जारी किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें