विधायक शर्मा ने कहा है कि लखीमपुर जाने वाले नेताओं को रोका जा रहा है। यह लोकतंत्र की प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सभी दलों के सभी नेताओं को लखीमपुर जाने की अनुमति मिलनी चाहिए, जिससे वे पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी स्थिति जान सकें और उनसे अपनी संवेदना प्रकट कर सकें।
एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वहां राम कथा वाचन की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में हुआ हत्याकांड मानवता के लिए बहुत बड़ा अपराध है और इसके अपराधियों को कभी भी क्षमा नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र में राम कथा वाचन के लिए अनुमति मांगी है, जिससे पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा सके।
विज्ञापन
विधायक शर्मा ने कहा है कि लखीमपुर जाने वाले नेताओं को रोका जा रहा है। यह लोकतंत्र की प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सभी दलों के सभी नेताओं को लखीमपुर जाने की अनुमति मिलनी चाहिए, जिससे वे पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी स्थिति जान सकें और उनसे अपनी संवेदना प्रकट कर सकें। लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार होना चाहिए और इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार से रोका नहीं जाना चाहिए।