फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर द्वारका के टापुओं पर लगा प्रतिबंध, अब जाने से पहले लेनी होगी मंजूरी

Thu, 04 Oct 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
विज्ञापन
dwarkadheesh
विज्ञापन

देवभूमि द्वारका सिर्फ द्वारकाधीश मंदिर के लिए नहीं बल्कि दो दर्जन टापुओं के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। पर्यटन की दृष्टी से भी यह काफी प्रसिद्ध है। यहां केवल दो टापू बेयत और अजान हैं जिसमें जनजीवन है और आबादी है। जबकि 22 टापू मानव रहित हैं।

विज्ञापन


इन टापुओं पर केवल धार्मिक स्थल हैं, जहां लोग उत्सव आदि मनाने के लिए आते-जाते रहते हैं। जबकि नरारा टापू वन विभाग के अंदर है जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। टूर ऑपरेटर इस टापू पर पर्यटकों के आने के लिए बड़े -बड़े विशेष दौरा भी बनाते हैं। लेकिन अब इन टापुओं पर प्रवेश के लिए पहले से इजाजत लेनी होगी।    

देवभूमि द्वारका देश की पश्चिमी सीमा पर सबसे संवेदनशील जिला है। जिले में 24 से अधिक टापू हैं। इन टापुओं पर आतंकी प्रवेश न कर सकें इसलिए बिना मंजूरी के प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इन निर्जन टापुओं पर राष्ट्रविरोधी गतिविधि जैसे कि हथियार या नशीले पदार्थों की तस्करी होने की संभावना है। जिला मजिस्ट्रेट जे आर. डोडिया ने टापुओं पर बिना मंजूरी प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 29 नवंबर तक अमल में रहेगा। 
विज्ञापन


ये हैं प्रतिबंधित टापू 
धानी उर्फ डनी टापू, गांधीयोकडो टापू , कालूभार टापू , रोजी टापू , पानेरो टापू , गडु टापू , सानबेली टापू ,खीमरोघाट टापू, आशाबा पीर टापू,  भैदर टापू,  चांक टापू , धबधबो टापू, दीवडी टापू , सामीयाणी टापू , नोरू टापू , मान मरूडी टापू 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें