फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: नितिन गडकरी बोले- लोगों ने PM मोदी की नीतियों का किया समर्थन, डबल इंजन सरकार में तेजी से होगा विकास

Sun, 03 Dec 2023 05:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर (गुजरात)

सार

Gujarat: नितिन गडकरी ने कहा, इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, हमारे (पार्टी) अध्यक्ष जेपी नड्डा और विशेष रूप से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इन तीनों राज्यों में अब डबल इंजन की सरकारें होंगी और तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल) - फोटो : ट्विटर/नितिन गडकरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की रविवार को मतगणना जारी है। इनमें से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अधिकांश सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, तेलंगाना में कांग्रेस सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से आगे है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया है और भाजपा को वोट दिया है।

विज्ञापन

गडकरी ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनने से तेजी से विकास होगा। उन्होंने नतीजों के लिए प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और स्थानीय पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा, देश की जनता ने चुनाव के जरिए अपना मूड बताया है, खासकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में। इन तीनों राज्यों को बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं। एक तरह से लोगों ने मोदीजी के नेतृत्व में हमारी सरकार की नीतियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, हमारे (पार्टी) अध्यक्ष जेपी नड्डा और विशेष रूप से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इन तीनों राज्यों में अब डबल इंजन की सरकारें होंगी और तेजी से विकास होगा। लोगों को इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। मतगणना से पहले कांग्रेस की जीत के दावों को खारिज करते हुए गडकरी ने कहा कि लोगों ने भाजपा के लिए अपना समर्थन बहुत स्पष्ट कर दिया है, जो 'देश के भविष्य के लिए बेहतर' होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी यहां 83वीं भारतीय सड़क कांग्रेस में हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें