फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: नगालैंड में ट्रेन ने वाहन को मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं; तमिलनाडु में कार ने तीन महिलाओं को कुचला

Sun, 16 Jul 2023 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटरआई, दीमापुर (नागालैंड)/चेन्नई

सार

मिलनाडु के विल्लुप्पुरम में रविवार को एक कार ने एक चौराहे के पास भीड़ को कुचल दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड के दीमापुर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक अनधिकृत रेलवे क्रॉसिंग पर यात्री ट्रेन एक वाहन से टकरा गई। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना रंगपहाड़ और दीमापुर रेलवे स्टेशनों के बीच सुबह करीब 11 बजे की है, जब लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस इलाके से गुजर रही थी। 

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि ठहेक्हू गांव के समीप अनधिकृत रेलवे क्रॉसिंग पर रेल की पटरी पर अचानक एक वाहन आ गया। वाहन का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस संबंध में स्थानीय आरपीएफ थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला
दूसरी ओर, तमिलनाडु के विल्लुप्पुरम में रविवार को एक कार ने एक चौराहे के पास भीड़ को कुचल दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन


अन्य दो को मामूली चोटें आईं
जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं। स्टालिन ने घायलों के लिए भी मदद की घोषणा की है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हैदराबाद: प्लास्टिक निर्माण इकाई में आग, नौ कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे
हैदराबाद के पास शादनगर में एक कंपनी में प्लास्टिक के सामान बनाने वाली इकाई में आग लग गई। इस दौरान वहां काम कर रहे नौ कर्मचारी झुलस गए। पुलिस ने बताया कि  घटना रविवार रात हुई। नौ कर्मचारी 50 प्रतिशत से अधिक जल गए और उन सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायल लोग महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा और झारखंड के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें