फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha MPs Suspended: लोकसभा में आज फिर निलंबन की कार्रवाई; सुप्रिया-डिंपल और थरूर समेत ये 49 सदस्य सस्पेंड

Tue, 19 Dec 2023 01:03 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक दिन पहले ही संसद में अमर्यादित आचरण के लिए सांसदों का निलंबन किया गया था। कुल 92 सांसदों के निलंबन की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते विपक्षी सांसद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद की सुरक्षा में चूक के मसले पर हंगामे को लेकर सांसदों का निलंबन जारी है। दो दिन में 92 सांसदों को सस्पेंड किए जाने के बाद मंगलवार को एक बार फिर लोकसभा से 49 और सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया। इनमें कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, शशि थरूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला से लेकर एनसीपी की सुप्रिया सुले और सपा की डिंपल यादव तक शामिल हैं। 
विज्ञापन


एक दिन पहले ही संसद में अमर्यादित आचरण के लिए सांसदों का निलंबन किया गया था। कुल 92 सांसदों के निलंबन की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी थी।अगर आज के आंकड़ों को जोड़ लिया जाए तो लोकसभा से अब तक 95 सांसदों को निलंबित किया गया है। वहीं, राज्यसभा से 46 सांसदों को सस्पेंड किया गया। संसद के दोनों सदनों से अब तक कुल 141 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है।



किन सांसदों का हुआ निलंबन?
वी वेंथिलिंगम, गुरजीत सिंह औजला, सुप्रिया सुले, सप्तगिरि उलाका, अदूर प्रकाश, अब्दुल समद समदानी, मनीष तिवारी, प्रद्युत बार्दोलोई, गिरधारी यादव, गीता कोड़ा, फ्रांसिस्सको सारदिन्हा, जगत रक्षम, एसआर पार्तिविवन, फारुख अब्दुला, ज्योत्सना महंत, ए गणेश मूर्ति, माला राय, पी. वेलूसामी, ए चंदकुमार, शशि थरूर, कार्ति चिंदबंरम, सुदीप बंदोपाध्याय, डिंपल यादव, हसनैन मसूदी, दानिश अली, खदीदुल रहमान, राजीव रंजन सिंह, डीएनवी सेंथिल कुमार, संतोष कुमार, दुआल चंद्र गोस्वामी, रवनीत बिट्टू, दिनेश यादव, के. सुधाकरन, मोहम्मद सादिक, एमके विष्णु प्रसाद, पीपी मोहम्मद फैजल, साजदा अहमद, जसवीर सिंह गिल, महाबली सिंह, अमोल कोल्हे, सुशील कुमार रिंकू, सुनील कुमार सिंह, एचटी हसन, एम धनुष कुमार, प्रतिभा सिंह, थोल थिरुमावलन, चंद्रेश्वर प्रसाद, आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें