फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: पंकज कुमार सिंह बने बीएसएफ के नए डीजी, संजय अरोड़ा ने संभाला आईटीबीपी का पदभार

Wed, 01 Sep 2021 02:21 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • राजस्थान काडर के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार सिंह, सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक के रूप में थे कार्यरत
  • पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 25 अगस्त को सिंह को नियुक्त करने का किया था आदेश जारी 
विज्ञापन
बीएसएफ के नए डीजी पंकज कुमार सिंह - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1988 बैच के अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नये महानिदेशक (डीजी) के रूप में पदभार संभाल लिया जबकि उनके बैच के साथी संजय अरोड़ा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की कमान संभाली।

विज्ञापन


सुरक्षा बल में पहली बार पिता के बाद पुत्र भी बना डीजी
राजस्थान काडर के आईपीएस अधिकारी सिंह, सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। बीएसएफ पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती 6,300 किलोमीटर से अधिक लंबी भारतीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है और इसमें लगभग 2.65 लाख कर्मी हैं।

सिंह के पिता एवं 1959 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह ने भी जून, 1993 से जनवरी, 1994 तक बीएसएफ का महानिदेशक के रूप में नेतृत्व किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 25 अगस्त को सिंह को नये बीएसएफ महानिदेशक के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


दोनों नये डीजी ने 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी एस एस देसवाल से पदभार ग्रहण किया, जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। देसवाल बीएसएफ के डीजी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें