फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: मुस्लिमों से सामान नहीं खरीदने का पंचायती फरमान, उदयपुर हत्याकांड पर जताया विरोध

Sun, 03 Jul 2022 04:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी,पालनपुर।

सार

वाघासन समूह ग्राम पंचायत की ओर से पूर्व सरपंच माफीबेन पटेल के हस्ताक्षर से यह पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में बनासकांठा में उदयपुर हत्याकांड के विरोध में वाघासन समूह गांव पंचायत के लेटरपैड पर 30 जून को दुकानदारों के लिए मुस्लिम फेरीवालों से  सामान नहीं खरीदने का फरमान जारी किया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि गांव वालों का मकसद पड़ोसी राज्य राजस्थान में हुई नृशंस हत्या पर विरोध जताना है।

विज्ञापन


बनासकांठा के जिला विकास अधिकारी स्वप्निल खरे ने बताया कि वाघासन समूह ग्राम पंचायत की ओर से पूर्व सरपंच माफीबेन पटेल के हस्ताक्षर से यह पत्र जारी किया गया है। हालांकि उन्हें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। 

गांव फिलहाल प्रशासक के आधीन है और सरपंच पद के लिए चुनाव होना है। प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा है, यह पत्र आधारहीन है और किसी को इसका पालन करने की जरूरत नहीं है। अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें