फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलानी का निधन: परिवार के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, इमरान खान ने भारत के खिलाफ उगला जहर

Mon, 06 Sep 2021 01:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सैयद अली शाह गिलानी के निधन पर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी सियासत तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने झंडा को आधा झुकाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इमरान खान, गिलानी, सिंघवी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में 30 वर्षों से अधिक तक अलगाववादी मुहिम का नेतृत्व करने वाले नेता सैयद अली शाह गिलानी का कल रात उनके आवास पर निधन हो गया। वहीं उनके निधन पर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी सियासत तेज हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। यहां तक कि पीएम इमरान खान ने भारत पर निशाना साधा और गिलानी को 'पाकिस्तानी' बताते हुए देश के झंडे को आधा झुकाने का ऐलान किया। बता दें कि गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने और उनकी मौत के बाद कथित तौर पर राष्ट्र-विरोधी नारे लगाने को लेकर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

पाक पीएम का भारत पर निशाना
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अलगाववादी नेता गिलानी के परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर भारत की आलोचना की। एक ट्वीट में, पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने कहा कि गिलानी का शरीर को छीनना और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करना भारत के फासीवाद एक और उदाहरण है।
विज्ञापन


पीएम इमरान खान ने गिलानी के निधन पर भारत के खिलाफ उगला जहर
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने गिलानी के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि कश्मीरी स्वतंत्रता सेनानी सैयद अली गिलानी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ, जिन्होंने अपने लोगों और उनके आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्हें कब्जे वाले भारतीय राज्य द्वारा कैद और यातना का सामना करना पड़ा लेकिन वे दृढ़ रहे। उन्होंने लिखा हम पाकिस्तान में उनके साहसी संघर्ष को सलाम करते हैं और उनके शब्दों को याद करते हैं कि उन्होंने कहा था हम पाकिस्तानी हैं और पाकिस्तान हमारा है । पाकिस्तान का झंडा आधा झुका रहेगा और हम एक दिन आधिकारिक शोक मनाएंगे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने भी जताया दुख
गिलानी के निधन पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पाकिस्तान ने कश्मीर स्वतंत्रता आंदोलन के मशाल वाहक सैयद अली शाह गिलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। गिलानी ने भारतीय कब्जे की नजरबंदी के खिलाफ अंत तक कश्मीरियों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्हें शांति मिले और उनकी आजादी का सपना साकार हो।

कुरैशी पर कांग्रेस का पलटवार
कुरैशी के इस ट्वीट के जवाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने  उनपर हमला बोलते हुए कहा कि मिस्टर कुरैशी आपने वास्तव में जिहाद के नाम पर निर्दोष कश्मीरियों को कट्टरपंथी बनाने के लिए भारत में काम करने वाली अपनी खुफिया एजेंसी का एक सदस्य खो दिया। निर्दोष कश्मीरियों की हत्या के लिए आपका देश और आपके सभी प्रतिनिधि इतिहास में दर्ज होंगे।

पाक सेना प्रमुख बाजवा ने भी भारत पर लगाए आरोप
गिलानी के निधन से पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भी दुख जताते हुए कहा कि गिलानी के निधन पर उन्हें दुख है। वह कश्मीर के स्वतंत्रता आंदोलन के अगुआ थे। बाजवा ने भारत पर भी आरोप लगाए।  उन्होंने कहा कि भारत ने गिलानी के साथ न्याय नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें