फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: लापता लोगों की रिहाई की मांग कर रही महिलाओं पर अत्याचार, चीन ने अधर में छोड़ी बिजली परियोजना

Tue, 13 Sep 2022 01:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कराची/बीजिंग।

सार

पाकिस्तान में बलोचिस्तानियों पर आए दिन अत्याचार और नागरिकों के जबरन गायब होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार पर आरोप लगे हैं कि वह बिना किसी दंड के कानून का बेजा इस्तेमाल कर रही है। अशरफ बलोच ने कहा कि दुर्भाग्यवश पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र का सदस्य देश है।
विज्ञापन
कराची की सड़कों पर बलूच महिलाओं को घसीटा। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब @imasbaloch
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में लापता लोगों की रिहाई की मांग कर रही बलोच महिलाओं को कराची की सड़कों पर पुलिस ने सारी हदें पार करते हुए घसीटा। इस क्रूरता पर मानवाधिकार कार्यकर्ता अशरफ बलोच ने कहा कि बाढ़-बारिश से त्रस्त यह तथाकथित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की तस्वीर है।

विज्ञापन

 
बता दें कि पाकिस्तान में बलोचिस्तानियों पर आए दिन अत्याचार और नागरिकों के जबरन गायब होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार पर आरोप लगे हैं कि वह बिना किसी दंड के कानून का बेजा इस्तेमाल कर रही है। अशरफ बलोच ने कहा कि दुर्भाग्यवश पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र का सदस्य देश है। उधर कनाडा स्थित थिंक टैंक इंटरनेशनल फोरम फॉल राइट्स एंड सिक्योरिटी (आईएफएफआरएएस) ने कहा कि विडंबना है कि पाकिस्तानी सरकारों ने जबरन गायब होने की प्रथा को खत्म करने का संकल्प लिया है लेकिन इसका कोई अंत नहीं है।



पांच से आठ हजार लोग गायब हुए
पाकिस्तान के सशस्त्र बलों पर अनुमानित रूप से 5,000 से 8,000 लोगों के गायब होने के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगा है। आईएफएफआरएएस के मुताबिक, लापता सूची में बलोचिस्तानी कार्यकर्ता सबसे ऊपर हैं। संगठन ने कहा, बलोचों को रोजगार व अन्य प्राकृतिक संसाधनों से भी दूर रखा गया है।
विज्ञापन


चीन का झटका : अधर में छोड़ी बिजली परियोजना
बिजली और ईंधन की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को उसके मित्र देश चीन ने बड़ा झटका दिया है। चीनी इंजीनियरों व कर्मियों ने पीओके स्थित 969 मेगावाट की नीलम-झेलम जलविद्युत परियोजना की मरम्मत का काम जुलाई से ही बंद कर रखा है। इसका कारण क्षेत्र में परियोजना का बढ़ता विरोध बताया गया है। चीन का आरोप है कि पाकिस्तानी पुलिस उसके कर्मचारियों को सुरक्षा देने में विफल रही है। 508 अरब रुपये की इस परियोजना को लेकर चीन और पाक में गंभीर मतभेद पैदा हो गए हैं क्योंकि देश में बाढ़ के चलते गंभीर बिजली संकट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें