फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीजा न मिलने से वाइब्रेंट गुजरात समिट में पाक प्रतिनिधिमंडल नहीं होगा शामिल

Thu, 17 Jan 2019 04:35 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
Vibrant Gujarat Summit 2019
विज्ञापन

इस बार गुजरात शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान का व्यापार प्रतिनिधिमंडल शामिल नहीं होगा। इसकी वजह पाकिस्तानी दल के सदस्यों को भारत का वीजा नहीं मिलना बताया जा रहा है। गांधीनगर में 18 से 20 जनवरी तक शिखर सम्मेलन ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के नौवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

विज्ञापन


गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कहा था कि उसने निवेशकों के सम्मेलन में पाकिस्तान के कारोबारी दल को आमंत्रित किया था, लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिला। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी कहा था कि पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल इस बार सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेगा। गौरतलब है कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इन दिनों काफी तनावपूर्ण हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें