फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

P20: 'पीएम मोदी की नीतियां हमेशा जन केंद्रित होती हैं', सिंगापुर स्पीकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ साथ आना जरूरी

Sat, 14 Oct 2023 02:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंगापुर के स्पीकर ने क्राफ्ट बाजार का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यूपीआई के इस्तेमाल को भी देखा। इस दौरान सिंगापुर के डिप्टी उच्चायुक्त भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिंगापुर के स्पीकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को नई दिल्ली में पी20 सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने इस सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद, लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर बात की। सिंगापुर की संसद के स्पीकर सिया कियान पेंग ने भी पीएम मोदी का समर्थन किया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों को साथ आने की जरूरत है। 
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ साथ आने की जरूरत
सिया कियान पेंग ने कहा कि मुझे लगता है कि आतंकवाद के खिलाफ हमें साथ आने की जरूरत है। भारत और सिंगापुर इसके खिलाफ एकजुट हैं। जरूरत है कि हम कोई भी ऐसा मौका ना दें, जिससे आतंकी घटना घटे। सभी सरकारों को ऐसा करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि पीएम मोदी की नीतियां जन केंद्रित होती है। सिंगापुर के स्पीकर ने क्राफ्ट बाजार का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यूपीआई के इस्तेमाल को भी देखा। इस दौरान सिंगापुर के डिप्टी उच्चायुक्त भी उनके साथ मौजूद रहे।
 

ब्राजील के स्पीकर को किया गया सम्मानित
पी20 सम्मेलन के तहत एक कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रूसी संसद की स्पीकर वेलेंटिना मातवियेंको से मुलाकात की। साथ ही ब्राजीली संसद के निचले सदन के स्पीकर आर्थर पेरेरा डे लीरा को सम्मानित किया गया। बता दें कि भारत के बाद जी20 सम्मेलन की अध्यक्षता ब्राजील को ही मिली है। भारत में आयोजित हुए पी20 सम्मेलन के दौरान जो संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया गया, उसमें अंतरराष्ट्रीय शांति, समृद्धि और सद्भाव को बढ़ावा देने की बात कही गई। साथ ही सम्मेलन में शिरकत करने वाले सदस्य देशों ने भारत को नारी शक्ति वंदन अधिनियम और संसद भवन की नई इमारत के लिए बधाई दी।   
विज्ञापन


मोदी के तोहफे में दिये सूट ने दिल छू लिया: रिवेरा
मेक्सिको के सीनेट की अध्यक्ष एना लिलिया रिवेरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उपहार में दिए गए सूट ने उनके दिल को छू लिया। यह उन्हें और करीब ले आया। रिवेरा ने कहा, हम हमेशा के लिए भाई-बहन हैं। यह रिश्ता मेरा एक हिस्सा है जिसे मैं मेक्सिको वापस ले जा रही हूं। एना लिलिया रिवेरा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ पर राखी बांधी थी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत-मेक्सिको संबंध लगातार मैत्रीपूर्ण, गर्मजोशीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहे हैं। यह आपसी समझ और बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार व सर्वांगीण सहयोग की विशेषता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें