फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड: 15 अक्तूबर को होंगी सात कंपनियां लॉन्च, संभालेंगी जिम्मा 

Mon, 11 Oct 2021 10:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्रालय ने 41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के प्रंबधन, संचालन, नियंत्रण और मेंटेनेंस इन सात कंपनियों को ट्रांसफर करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
आयुध कारखाना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड को भंग करने के बाद अब 15 अक्तूबर को औपचारिक रूप से सात नई कंपनियां लॉन्च होंगी। इन कंपनियों का गठन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड का निगमीकरण करके किया गया है। इन कंपनियों के पास देश की तीनों सेनाओं और अर्धसैनिक बलों की तरफ से 65 हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड को भंग कर दिया है। एक अक्टूबर से इसकी जगह सात सरकारी डीपीएसयूएस ने ले ली। रक्षा मंत्रालय ने 28 सितंबर को अपने आदेश में कहा था कि 41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के प्रंबधन, संचालन, नियंत्रण और मेंटेनेंस इन सात कंपनियों को ट्रांसफर करने का फैसला किया है। इन्हें डीपीएसयूएस का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें